यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में अभी बच्चों के लिए सरकारी और निजी विद्यालय फिलहाल नहीं खुलेंगे। ऐसे में बच्चों को आनलाइन ही पढ़ाई करनी होगी। इस संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं नहीं आयी है, न ही कोई घोषणा हुई है ऐसे में …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में अभी बच्चों के लिए सरकारी और निजी विद्यालय फिलहाल नहीं खुलेंगे। ऐसे में बच्चों को आनलाइन ही पढ़ाई करनी होगी। इस संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं नहीं आयी है, न ही कोई घोषणा हुई है ऐसे में विद्यालय अग्रिम आदेश तक बच्चों के लिए नहीं खुलेंगे। जबकि शिक्षक और कर्मचारी स्कूल समय से पहुंचते रहेंगे। बताया जा रहा है कि संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

हालांकि महामारी के चलते पिछले डेढ़ साल से स्कूल बंद चल रहे हैं, जिसके चलते निजी स्कूल प्रबंधनों के सामने वित्तीय संकट है। हालांकि निजी स्कूल प्रबंधनों का तर्क है कि कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को हटा लिया गया है। सभी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सरकार को अब स्कूल खोलने की अनुमति देनी चाहिए।

बच्चों के टीकाकरण का हो रहा इंतजार
वहीं अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जब तक बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक स्कूल बच्चों को बुलाना ठीक नहीं है। दरअसल दूसरी लहर के दौरान मौत के आकड़े बढ़ने के कारण सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, साथ ही सरकार बच्चों के प्रति कोई लापरवाही भी नहीं चाह रही है।

वैक्सीनेशन को लेकर अभिभावक भी सहमत 
वहीं बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर अभिभावक भी सहमत हैं, अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की भी वैक्सीन आ जाये तो ज्यादा बेहतर है। इस संबंध में अभिभावक आशीष पाण्डेय कहते हैं बच्चों को लेकर ​किसी भी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं है, वहीं सीमा अग्रवाल कहती हैं कि बच्चों के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

माध्यमिक विद्यालय खोलने की हो रही तैयारी
हालांकि यूपी बोर्ड कक्षा 6 से नौ तक विद्यालयों में पढ़ाई कराये जाने के लिए तैयारियां हो रही हैं। इसके लिए अभिभावकों की राय भी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना महामारी नियंत्रण में है। पूरे प्रदेश में सभी विभाग कोरोना गाइडलाइंस के साथ खोल दिए गए हैं। ऐसे में सरकार विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू करने पर विचार विमर्श कर रही है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा था, जिसमें अभिभावकों से विद्यालय खोलने के संबंध में फीडबैक लेने के लिए कहा गया है।

संबंधित समाचार