हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खुद को मारी गोली, मौत
हरदोई। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खुद को गोली मार ली। युवती की कमरे से गोली की आवाज आते ही परिजनों के साथ आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्देपुरवा रोड आजाद नगर में शुक्रवार को एक युवती ने बंद कमरें में …
हरदोई। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खुद को गोली मार ली। युवती की कमरे से गोली की आवाज आते ही परिजनों के साथ आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्देपुरवा रोड आजाद नगर में शुक्रवार को एक युवती ने बंद कमरें में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। युवती की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी, फॉरेंसिक टीम, सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस मामले की छान-बीन कर रही।
