बिजनौर : सहकारी समिति कर्मी के पुत्र ने ही साथियों संग लूटे थे 11 लाख, पर्दाफाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। विगत 14 जून को हुई 10 लाख 78 हजार 983 रुपये की लूट घटना को सहकारी समिति कर्मचारी के बेटे ने ही साथियों संग अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने बदमाशों …

बिजनौर, अमृत विचार। विगत 14 जून को हुई 10 लाख 78 हजार 983 रुपये की लूट घटना को सहकारी समिति कर्मचारी के बेटे ने ही साथियों संग अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2.52 लाख रुपये की नकदी, दो बाइक व 3 मोबाइल बरामद किए हैं। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 15 हज़ार के पुरस्कार दिया है।

गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि 14 जून को गोपाल दत्त शर्मा निवासी गांव टूकरा तहसील मौलेखान रानीखेत जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड हाल निवासी रमपुरा थाना नजीबाबाद अपनी सहयोगी राजकुमारी के साथ किसान सेवा सहकारी समिति से रुपये लेकर कोतवाली देहात में जमा करने के लिए जा रहे थे । जब वह दोनों अकबराबाद से कुछ दूर निकले तो बाइक सबार पांच युवकों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर झोंककर 10 लाख 78 हजार 983 रुपये व मोबाइल लूट लिए थे।

घटना पर पहुंची पुलिस ने उसी दिन से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के आरोपी कोतवाली देहात के नजीबाबाद तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं तो कोतवाली देहात पुलिस टीम के साथ व स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंची और वहां से उन्होंने पुष्पेंद्र पुत्र मुनिराज सिंह निवासी कस्बा कोटरा नगीना, रोहित पुत्र रामदयाल सैनी निवासी मोहल्ला कस्बा नगीना, अर्जुन पुत्र हुकम सिंह निवासी नेजो वाली गामड़ी नगीना व चेतनराज उर्फ चिंटू पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम खालामपुर थाना हरदुआगंज अलीगढ़ हाल निवासी मोहल्ला मुगलान नगीना को गुरुवार की सुबह करीब 4.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते उन सभी पर काफी कर्जा हो गया था। उसे उतारने के लिए हमने लूट की बारदात को अंजाम दिया । राजकुमारी के पुत्र को पहले ही मालूम था कि उसकी माता सहकारी समिति का पैसा इकट्ठा कर कोतवाली देहात जमा करने जाती हैं और उसके पास कोई सुरक्षा भी नहीं होती है। लिहाजा इन पांचों ने योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने 2.52 लाख रुये की नकदी, दो मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। जबकि एक आरोपी जुल्फिकार पुत्र लियाकत निवासी दौलताबाद फरार बताया जा रहा है । रोहित पर अलग-अलग मामलों में 12 मुकदमे व अर्जुन पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को 15 हजार का पुरस्कार
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली देहात प्रभारी लव सिरोही, वरिष्ठ उप निरीक्षक मियांजान खा, उप निरीक्षक भारत सिंह, कांस्टेबल परविंदर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दीपक राणा, सहदेव, खुर्शीद अहमद व स्वाट टीम के उप निरीक्षक मनोज परमार, कांस्टेबल मोहित शर्मा, दीपक तोमर, मोनू, अरुण कुमार, विकास बैंसला, सुनीत शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये के पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

संबंधित समाचार