गोरखपुर: पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए डीडीयू में पढ़ाया जाएगा यह कोर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कराई जाएगी। पूर्वांचल में अपने तरह का ये एक अनोखा पाठ्यक्रम है जो यहां के विकास के साथ साथ होटल और टूरिज्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कोर्स के संचालन को लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन …

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पढ़ाई कराई जाएगी। पूर्वांचल में अपने तरह का ये एक अनोखा पाठ्यक्रम है जो यहां के विकास के साथ साथ होटल और टूरिज्म उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कोर्स के संचालन को लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन एक बैठक का आयेाजन प्रशासनिक भवन के कांफ्रेंस हाल में किया गया।

कुलपति ने कहा कि कोर्स को पूरा प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाएगा। इसे लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो पूरी कार्य योजना को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य करेगी। कमेटी के समन्वयक गेस्ट हाउस प्रभारी प्रो. राजेश कुमार सिंह और सह समन्वयक के रूप में डा. रूचिका सिंह, दीपेंद्र मोहन सिंह और डॉ मीतू सिंह होंगी। कक्षाओं का संचालन गेस्ट हाउस में होगा, इसके साथ ही किचन को और अत्याधुनिक बनाया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में शहर के प्रतिष्ठित होटलों से इच्छुक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

एक करार का प्रयास भी होगा जिसके अंतर्गत हमारे विद्यार्थियों को उनके किचन में जाकर उच्च स्तरीय भोजन तैयार करने का नुस्खा सीखने का मौका मिले। स्थायी गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। उन्हें 600 रूपये प्रति लैक्चर और विशेषज्ञों को यूजीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक 1500 रूपये प्रति लेक्चर के आधार पर भुगतान होगा। सत्र 2021-22 से स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत बैचलर्स ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलाॅजी की पढ़ाई कराई जाएगी। चार वर्षीय कोर्स के लिए 60 सीटें निर्धारित हैं।

शत प्रतिशत प्लेसमेंट पर फोकस, होगा ड्रेस कोड
कोर्स का संचालन पूरे प्रोफेशनल तरीके से कराया जाएगा। इसे लेकर दाखिला लेने वाले होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। साथ ही उनके प्लेसमेंट पर पूरा फोकस किया जाएगा।

  • होटल इंडस्ट्री की डिमांड के मुताबिक शामिल हुए विषय
    कोर्स के अंतर्गत इंट्रोडक्शन टू हाॅस्पिटलिटी होटल एंड होटीलियरिंग,
    टूरिज्म कंसेप्ट एंड लिंकेजेस,
    बेसिक ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन,
    इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स,
    फ्रंट ऑफिस आपरेशन,
    इन्वायरोन्मेंटल स्टडीज सरीखे विषयो को शामिल किया गया है। जिनकी डिमांड होटल इंडस्ट्री में ज्यादा है।

संबंधित समाचार