देश की झोली में बरस रहा धन, 612 अरब डॉलर के करीब विदेशी मुद्रा भंडार! ये है फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 612 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.88 अरब डॉलर बढ़कर 611.89 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे …

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 612 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.88 अरब डॉलर बढ़कर 611.89 अरब डॉलर के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

इससे पिछले समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 610.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इससे पहले 25 जून को समाप्त सप्ताह में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़कर 609 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.29 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 568.28 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 5.84 करोड़ डॉलर बढ़ा और 36.95 अरब डॉलर पर पहुँच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 5.10 अरब डॉलर पर रही। विशेष आहरण अधिकार 1.54 अरब डॉलर का स्थिर रहा।

38.101 अरब डॉलर हो गया स्वर्ण भंडार
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 49.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.101 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 1.512 अरब डॉलर रह गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार भी 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.011 अरब डॉलर हो गया।

क्या है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार देश के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर देनदारियों का भुगतान करने में किया जाता है। पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। इसमें आईएमएफ में विदेशी मुद्रा असेट्स, स्वर्ण भंडार और अन्य रिजर्व शामिल होते हैं, जिनमें से विदेशी मुद्रा असेट्स सोने के बाद सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं।

संबंधित समाचार