सुलतानपुर: युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जांच में पुलिस
सुलतानपुर। मामला जनपद अयोध्या व जनपद सुलतानपुर के बीच से जुड़ है। थाना इनायतनगर के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज के सिंधौरा पूरे भाऊपुर में युवक का गला काट कर हत्या कर दी गई। युवक का नाम सहदेव तिवारी उर्फ सिकंदर तिवारी (28) पुत्र विंध्याचल तिवारी है। लोगों का कहना है कि सहदेव तिवारी बहुत ही शांत …
सुलतानपुर। मामला जनपद अयोध्या व जनपद सुलतानपुर के बीच से जुड़ है। थाना इनायतनगर के पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज के सिंधौरा पूरे भाऊपुर में युवक का गला काट कर हत्या कर दी गई। युवक का नाम सहदेव तिवारी उर्फ सिकंदर तिवारी (28) पुत्र विंध्याचल तिवारी है। लोगों का कहना है कि सहदेव तिवारी बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे जिनका विवाह 5 साल पहले विश्राम दुबे का पुरवा जिला अयोध्या से हुआ था। इनके एक पुत्री है जिसकी उम्र लगभग 10 माह है।
विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पुत्र और बहू के बीच में 2 माह से मनमुटाव चल रहा था जिससे वह अपने मायके चली गई थी। सहदेव तिवारी दो से तीन बार उसे उसके मायके से लाने के लिए गए लेकिन वह नहीं आई। बृहस्पतिवार को घर से बहू को लाने के लिए 11.00 बजे निकले और वापस लौट कर घर नहीं आए। तभी शाम 5 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पता चला कि सहदेव तिवारी की हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना सुनकर घर में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। लोग घटनास्थल की तरफ भागने लगे। तभी लोगों द्वारा सूचना देने पर थाना प्रभारी बल्दीराय पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया गया।
