मिर्जापुर: बहन का शव लेकर हास्पिटल की गेट पर बिखलता रहा भाई, नहीं मिल शव वाहन
मिर्जापुर। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की लाख कोशिश कर ले लेकिन स्वास्थ्यकर्मी मट्टी पलीत करने में लगे रहते हैं। ऐसा ही मामला मिर्जापुर जिले से सामने आई है जहां खून की कमी के चलते जिला अस्पताल में युवक के बहन की मौत हो गई। लेकिन सरकारी शव वाहन ने मिलने की वजह से भाई …
मिर्जापुर। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की लाख कोशिश कर ले लेकिन स्वास्थ्यकर्मी मट्टी पलीत करने में लगे रहते हैं। ऐसा ही मामला मिर्जापुर जिले से सामने आई है जहां खून की कमी के चलते जिला अस्पताल में युवक के बहन की मौत हो गई। लेकिन सरकारी शव वाहन ने मिलने की वजह से भाई मृत हुई बहन का शव लेकर भाई मंडलीय अस्पताल गेट पर बिलखता रहा। मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत नदिहार गांव निवासी अरविंद पुत्र रामदुलार अपनी 20 वर्षीय बहन सीमा की तबीयत बिगड़ जाने पर तथा खून की कमी होने पर गुरुवार को राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा था, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
बताया जाता है कि देर शाम वह राजगढ़ से सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए आ रहा था कि बीच रास्ते में ही उसकी बहन ने दम तोड़ दिया था। जिला अस्पताल आने पर चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात वह रात्रि हो जाने पर कोई वाहन की सुविधा ना होने तथा सरकारी शव वाहन न मिलने के अभाव में वह अस्पताल के गेट पुलिस चौकी के निकट बहन की लाश को लेकर देर तक बिलखता रहा है। बाद में गांव के ग्रामीणों ने सहयोग कर वाहन की सुविधा उपलब्ध कराया तब जाकर वह अपनी बहन की लाश को लेकर राजगढ़ के लिए रवाना हुआ है।
