बरेली: डॉक्टरों ने बनाया सुपर मास्टर प्लान… इस तहर होगी कोरोना की हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने व मरीजों को इससे बचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में जल्दी ही चिकित्सा विशेषज्ञों का पैनल बनाने की तैयारी कर है। इसके साथ ही टारगेट पूल सैंपलिंग व टेस्टिंग की जाएगी। इसके जरिए पता लगाया जाएगा कि …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने व मरीजों को इससे बचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले में जल्दी ही चिकित्सा विशेषज्ञों का पैनल बनाने की तैयारी कर है। इसके साथ ही टारगेट पूल सैंपलिंग व टेस्टिंग की जाएगी। इसके जरिए पता लगाया जाएगा कि भीड़ से मिलने वाले लोग कहीं संक्रमित तो नहीं हो रहे हैं।

तीसरी लहर को लेकर तैयारी तेज

कोरोना के खतरे का फिर से संकेत मिलने लगा है। ऐसे में अस्पतालों को दुरुस्त किया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग पूल सैंपलिंग व टेस्टिंग की शुरुआत सोमवार से करने जा रहा है। इसमें सर्विलांस टीमों द्वारा शापिंग माल, वृद्धाश्रम, विकास भवन, प्रमुख बाजार, कचहरी जैसे स्थलों का चुनाव किया जाएगा। यहां जितने भी लोग मिलेंगे, सबका सैंपल लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासन से इसके निर्देश मिले हैं। जगहों का चयन किया जा रहा है। दस दिन के बाद हर दिन की रिपोर्ट को देखा जाएगा, जिसे शासन को भी भेजा जाएगा।

संक्रमण बेअसर करने को बनेगा स्पेशल पैनल

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्पेशल पैनल बनाने की तैयारी है। इसमें केवल फिजीशियन ही नहीं, बाल रोग विशेषज्ञ से अन्य विधा के वरिष्ठ चिकित्सक भी रहेंगे। पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल रहेगा। यही पैनल पीकू वार्ड को भी मानीटर करेगा। इसका गठन मेडिकल कॉलेज स्तर पर होगा। इसके सदस्यों पर अस्पताल के उपकरणों, बेड, ऑक्सीजन, दवाओं की उपलब्धता पर नजर रखने का भी जिम्मा होगा। इस टीम के चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वह हर हालात का सामना कर सकें।

दस लाख से अधिक जांच

कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक जिले में दस लाख से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जांच में 43,938 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 376 लोग कोरोना से जंग हार गए थे। शेष लोग संक्रमण को मात देने के बाद नई जिंदगी जी रहे हैं।

संबंधित समाचार