बाराबंकी: प्लाईवुड से लदे ट्रक का ब्रेक फेल, गहरे गड्ढे में गिरने से लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर,बाराबंकी। शनिवार को प्लाईवुड लादकर जा रही ट्रक का ब्रेक फेल होने से गहरे गड्ढे में जा गिरी। ट्रक गड्ढे में गिरते ही उस में आग लग गई। जिससे ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर पाया काबू। कोतवाली बड्डूपुर के भगौली चौकी क्षेत्र के सरैया मतिबर …

बड्डूपुर,बाराबंकी। शनिवार को प्लाईवुड लादकर जा रही ट्रक का ब्रेक फेल होने से गहरे गड्ढे में जा गिरी। ट्रक गड्ढे में गिरते ही उस में आग लग गई। जिससे ट्रक बुरी तरह से जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर पाया काबू।

कोतवाली बड्डूपुर के भगौली चौकी क्षेत्र के सरैया मतिबर नगर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट रात में समय करीब 3:00 बजे ट्रक नंबर यूपी 32 एलएन 0 786 जो प्लाईवुड लादकर तंबौर जनपद सीतापुर से इंदौर जा रहा था। भगौली चौकी से पहले रेलवे क्रॉसिंग के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण ट्रक क्रॉसिंग से पहले गड्ढे में जाकर गिर गया।

ट्रक के गिरते ही ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। गश्त के दौरान भगौली चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह को सूचना मिलते ही अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच और दमकल की गाड़ियों को सूचना दी। दमकल की 3 गाड़ियों ने लगभग 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया। जानकारों के अनुसार देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया था।

संबंधित समाचार