संभल: ट्रक ने मारी रोडवेज बस के सड़क किनारे खड़े यात्रियों को टक्कर, 3 की मौत और 2 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जुनावई/संभल, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के परिचालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कालेज को रेफर किया गया है। …

जुनावई/संभल, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के परिचालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कालेज को रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए है।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-मेरठ मार्ग पर शनिवार सुबह करीब चार बजे अतरौली डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं की तरफ जा रही थी। रोडवेज बस गुन्नौर के गांव कादराबाद के निकट पहुंची ही थी। अचानक बस की आगे की दोनों लाइटें बंद हो गई। चालक ने बस को रोक कर उसे ठीक करने की कोशिश की। इसी दौरान सवारियां भी नीचे उतरीं और घूमने लगीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और बस के आगे खड़ी सवारियां बस के नीचे दब गई।

हादसे में जिला बरेली के थाना मकरोटी के गांव नौरंगपुर निवासी 23 वर्षीय चांद हुसैन पुत्र बुंदन, जनपद बदायूं के थाना उझानी के गांव सकुटिया निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र मुन्ना लाल की मौके पर ही मौत हो गई। दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीर रुके और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया।

डाक्टर ने बस परिचालक शमशाद अली निवासी फिरोजाबाद को गंभीर हालत में देखा तो अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही बस परिचालक फिरोजाबाद निवासी 45 वर्षीय शमशाद पुत्र आसिफ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सोनू पुत्र जैनुद्दीन, कैंटर का हेल्पर अरशद पुत्र उमरद्दीन, सतीश चंद्र पुत्र लाखन सिंह, मोईन पुत्र इसरार समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर मृतकों के रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए।

संबंधित समाचार