यूपी: सचिवालयकर्मी अब नहीं पहन सकेंगे जींस और टी-शर्ट, आदेश के बाद मचा हड़कंप
लखनऊ। यूपी विधानसभा सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के पहनावे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरसअल यूपी विधानसभा सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारी अब जींस और टी-शर्ट पहनकर दफ्तर नहीं जा सकेंगे। इस तरह के पोशाक पर पूर्णरूप से रोक लगा दी गई है। आज शनिवार को विधानसभा सचिवालय के …
लखनऊ। यूपी विधानसभा सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के पहनावे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरसअल यूपी विधानसभा सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारी अब जींस और टी-शर्ट पहनकर दफ्तर नहीं जा सकेंगे। इस तरह के पोशाक पर पूर्णरूप से रोक लगा दी गई है। आज शनिवार को विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्र ने इस तरह के पोशाक पहनने पर रोक लगाने को लेकर एक आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि सचिवालय की गरिमा के अनुरूप ही अधिकारी और कर्मचारी पोशाक पहनेंगे। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सचिवालय की गरिमा के अनुरूप कार्यालय अवधि में औपचारिक पोशाक ही पहनें। उधर फरमान जारी होने के बाद अधिकारी और कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से दिखने में आ रहा था कि अधिकारी और कर्मचारियों अपने मनमाफिक पोशाक पहनकर कार्यालय आ रहे है। बता दें कि सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं है। फिर भी उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि उनका पहनावा पद की मर्यादा के अनुरूप होगा, लेकिन बदलते दौर में पहनावे के लिए सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की पसंद भी बदल रही है।
