सुल्तानपुर: सांसद मेनका गांधी ने इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को लिखा
सुलतानपुर। वाराणसी से लखनऊ वाया सुलतानपुर होकर दैनिक संचालित होने वाली गाड़ी संख्या- 04227 वरूणा एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 64281मैमू पैसेंजर को दोबारा चलाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने गुरूवार 15 जुलाई 2021को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भेजे पत्र में सांसद …
सुलतानपुर। वाराणसी से लखनऊ वाया सुलतानपुर होकर दैनिक संचालित होने वाली गाड़ी संख्या- 04227 वरूणा एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 64281मैमू पैसेंजर को दोबारा चलाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने गुरूवार 15 जुलाई 2021को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भेजे पत्र में सांसद ने वाराणसी समेत बीच के स्टेशनों के दैनिक यात्रियों का मुद्दा उठाया है। पत्र में सांसद ने लिखा है कि वाराणसी से चलकर वाया सुलतानपुर होकर लखनऊ-कानपुर तक चलने वाली वरूणा एक्सप्रेस कोरोना सक्रमण के कारण विगत एक वर्ष से बंद है।
इस ट्रेन से हजारों की संख्या में लोग लखनऊ व कानपुर तक की यात्रा करते है। इसके अलावा प्रतिदिन चलने वाली मैमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी लखनऊ तक होता हैं। दोनों ट्रेनों के बंद होने से सुबह से दोपहर तक लखनऊ व कानपुर जाने के लिए सुलतानपुर से कोई ट्रेन नहीं है। इन ट्रेनों का विगत एक वर्ष से संचालन न होने की वजह से हजारों दैनिक यात्रियों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि सांसद श्रीमती गांधी ने गुरूवार 15 जुलाई को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को लिखे पत्र में वरूणा एक्सप्रेस व मैमू पैसेंजर ट्रेन को पूर्व की तरह संचालित करने के लिए तत्काल प्रभाव से संबंधित विभाग को निर्देशित करने को कहा है। सांसद के इस प्रयास का जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, समेत कई लोगों ने सराहना की हैं।
