आज का राशिफल | 18 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। वृष राशि आज स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी होने की सम्भावना है। पहले की …

मेष राशि

आज ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।

वृष राशि

आज स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी होने की सम्भावना है। पहले की तुलना में दिन अच्छा रहेगा। कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

आज सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य के सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपने खर्चों को नियन्त्रित करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की कुछ योजना बना सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण हानि हो सकती है।

कर्क राशि

आज व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। धन संबन्धित मामलों में गतिहीनता आने की सम्भावना है। गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। अतिरिक्त ज़िम्मेदारी लेने से बचें।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार के मिलने से आपका दिन बहुत ही अच्छी तरह बीतेगा। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। रुचि अनुसार कार्य मिलने से सन्तुष्ट रहेंगे।

कन्या राशि

आज चुनौतियों को स्वीकारने से उत्साहित रहेंगे। अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ेंगी। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

तुला राशि

आज घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यवसाय पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। मन में नये-नये प्लान तैयार करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा। यदि आवश्यक न हो तो लेन-देन के मामलों में दूरी बनाकर रखें। तनाव की वजह से नींद बाधित हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना बर्ताव अच्छा रखें।

धनु राशि

आज पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। घर की व्यवस्था में सुधार आयेगा। व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दूसरों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें।

मकर राशि

आज प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। घर में लटके हुए कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी।

कुंभ राशि

आज आपके पास काफी काम रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होने की सम्भावना है। गैस और एसीडिटी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

मीन राशि

आज मन में आशंका हो सकती है। किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें। आपको मेहनत अधिक मात्रा में करनी पड़ेगी। अपने मन को शान्त रखें।