Google Doodle मना रहा डॉक्टर कादंबिनी गांगुली 160वां जन्मदिन, जानें कौन थीं वह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थीं, अगर नहीं तो आज गूगल डूडल जरूर देख लें। गूगल अपने डूडल के जरिए आज पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली का 160वां जन्मदिन मना रहा है। जिस समय महिलाएं घूंघटे में रहती थी उस समय कादंबिनी गांगुली ने समाज की परवाह …

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थीं, अगर नहीं तो आज गूगल डूडल जरूर देख लें। गूगल अपने डूडल के जरिए आज पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली का 160वां जन्मदिन मना रहा है। जिस समय महिलाएं घूंघटे में रहती थी उस समय कादंबिनी गांगुली ने समाज की परवाह किए बिना चिकित्सा के क्षेत्र में पुरुषों के बराबर पहुंच कर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया और सबकी प्रेरणा भी बनीं।

इनका जन्म 18 जुलाई, 1861 भागलपुर ब्रिटिश भारत (अब बांग्लादेश में) में हुआ था। कादंबिनी गांगुली आगे जाकर एक डॉक्टर और स्वतंत्रता सेनानी बनीं। इन्हें महिला अधिकार संगठन का पहला सह-संस्थापक भी बनाया गया।1883 में, कादंबिनी बोस ने प्रोफेसर और कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी की। वास्तव में, द्वारकानाथ ही थे जिन्होंने अपनी पत्‍नी को मेडिकल में डिग्री हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

1884 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला बनीं। 1886 में उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की, और इस प्रकार, भारतीय-शिक्षित डॉक्टर बनने वाली पहली महिला के रूप में इतिहास रच दिया। फिर यूनाइटेड किंगडम में काम करने और अध्ययन के बाद वे स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर अपनी निजी प्रैक्टिस करने भारत लौटीं। हालांकि, 03 अक्टूबर 1923 को उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली।

संबंधित समाचार