मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत, परिजनों ने आशा बहू पर लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शनिवार को ननिहाल आए हुए रितिक पुत्र राज हरिजन ढा़ई वर्ष निवासी भदकिन ग्रामसभा, थाना सुरेरी जिला-जौनपुर की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनोंं के अनुसार गांव में चलाए जा रहे अभियान के तहत आशा उर्मिला देवी द्वारा फाइलेरिया और कीडी का दवाई वितरण किया जा …

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में शनिवार को ननिहाल आए हुए रितिक पुत्र राज हरिजन ढा़ई वर्ष निवासी भदकिन ग्रामसभा, थाना सुरेरी जिला-जौनपुर की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनोंं के अनुसार गांव में चलाए जा रहे अभियान के तहत आशा उर्मिला देवी द्वारा फाइलेरिया और कीडी का दवाई वितरण किया जा रहा था। जिसे आशा द्वारा रितिक को भी वही कीडे़ की दवाई दी गई थी जिसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी और मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि बच्चे की मां नीतू ने आशा उर्मिला देवी से बोला भी की उनका बेटा अभी महज ढाई साल का है जिसे यह दवा दे सकती हूं ना, तो आशा बोली थी कि हां दे सकती हैं। जिसे खाने के तत्पश्चात वह उल्टी करने लगा और थोड़ी देर बाद ही बालक अचेत हो गया। जिसके पश्चात आनन फानन में परिजन कछवां अस्पताल ले आएं। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं परिजन तत्काल कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और स्वास्थ्य अधीक्षक को घटना से अवगत कराया जहां कोई कुछ बोला नही तो परिजनों द्वारा तत्काल कछवां थाने पर तहरीर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। बालक अपनी मां के साथ ही पिछले छः महिनो से अपने मामा के यहां रहता था। इस दौरान घर वालो ने बताया की नीतू का इस डिलेबरी था इस लिए जौनपुर जिला से अपनी मा के घर आई थी जहां इस को अभी दो महिने का बच्चा भी हुआ है। वही परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना से कछवां थाना क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

संबंधित समाचार