अम्बेडकरनगर: ग्रामीणों ने जि.प. अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत, कहा- मैं आपका ऋणी हूँ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अम्बेडकरनगर। सरयू नदी के कछार में स्थित टांडा विकास खण्ड ग्राम उल्टाहवा मांझा में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।साधू वर्मा पहले ऐसे जिला पंचायत अध्यक्ष हैं जो कि नदी के दूसरे छोर पर स्थित इस गांव में लोगों से मिलने पहुंचे। जिलापंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सरयू …

अम्बेडकरनगर। सरयू नदी के कछार में स्थित टांडा विकास खण्ड ग्राम उल्टाहवा मांझा में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।साधू वर्मा पहले ऐसे जिला पंचायत अध्यक्ष हैं जो कि नदी के दूसरे छोर पर स्थित इस गांव में लोगों से मिलने पहुंचे। जिलापंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सरयू नदी पार कर उल्टाहवा मांझा गांव पहुंचे जहां जगह जगह लोगों ने माल्यार्पण और मिष्ठान वितरित कर साधू वर्मा का स्वागत किया।

अपने बीच जिला पंचायत अध्यक्ष को पा कर उल्टाहवा मांझा के लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 50 साल से यहां रह रहे हैं लेकिन पहली बार कोई अध्यक्ष हम सबके बीच आया है। ग्रामीणों के स्वागत से अभिभूत जिलापंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहा कि यहां की जनता 4 बार से अपना प्यार और आशीर्वाद दे कर मुझे जिला पंचायत सदस्य बनाया है।

लोगों ने जो अथाह प्रेम दिया है मैं उसका ऋणी हूँ और आजीवन यहाँ के लोगों के हित के लिए कार्य करता रहूंगा।इस अवसर पर गांव के प्रधान एसपी यादव,पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव,संजय यादव,सन्तराम घोषी,किताबुद्दीन,बाबू राम यादव,जालिम यादव,सन्तराम वर्मा,राधेश्याम निषाद,अम्बेडकरनगर प्रधान संग अध्यक्ष सियाराम वर्मा ,अखिलेश वर्मा,सतीराम वर्मा,अखिलेश सिंह,लालजी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार