उन्नाव: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उन्नाव। उन्नाव के मांखी थाना क्षेत्र बुलंदपुर बिधनू गांव मे रविवार की दोपहर मानसिक रूप से बीमार युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कोठरी में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। स्वजनों ने शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। आान फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके …
उन्नाव। उन्नाव के मांखी थाना क्षेत्र बुलंदपुर बिधनू गांव मे रविवार की दोपहर मानसिक रूप से बीमार युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कोठरी में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। स्वजनों ने शव लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। आान फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मांखी थाना क्षेत्र के बुलंद पुर बिधनू गांव में रहने वाले राम आसरे की 17 वर्षीय बेटी पूजा बचपन से मानसिक रूप से बीमार रहती थी। रविवार की सुबह पिता खेत पर गया था।
घटना के वक्त घर पर बुजुर्ग दादी थी। काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो दादी घर के पीछे कोठरी में गयी। तों धन्नी में दुपट्टे व रस्सी के सहारे शव लटकता देख उनके मुंह से चीख निकल गई। आनन फानन बेटे रामासरे को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचा पिता बेटी का शव लटकता देख बदहवास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस सम्बन्ध में कार्यवाहक थाना प्रभारी कमल दुबे ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार युवती ने फांसी लगा ली है। तहरीर के आधार पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दादी ने किया था पालन पोषण
मृतका पूजा दो बहनों में छोटी थी, जब कि बड़ी बहन आरती की शादी हो चुकी है। तीन भाई सरवन, नीरू, लवकुश है। मां की सत्रह साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। दादी मां ने पाल पोस कर बड़ा किया था पिता खेती किसानी करता है एक भाई की शादी हो चुकी है। मृतका बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार रहती थी।
