मिर्जापुर: किसान हत्या कांड में फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। किसान की हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपितों को पुलिस ने रविवार को भरपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि 9 हत्यारोपितों को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में 11 जुलाई को बांस काटने के विवाद को लेकर पट्टीदारों से किसान दलश्रृंगार पटेल की …

मिर्जापुर। किसान की हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपितों को पुलिस ने रविवार को भरपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि 9 हत्यारोपितों को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है। पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में 11 जुलाई को बांस काटने के विवाद को लेकर पट्टीदारों से किसान दलश्रृंगार पटेल की मारपीट हो गई थी। पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या कर दिए थे। वहीं मारपीट उसकी पत्नी समेत परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए थे।

मृतक के पुत्र अनिल पटेल की नामजद तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर नव आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि एक आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक पड़री मनोज कुमार पाण्डेय अपने हमराही राहुल कुमार, देवेन्द्र यादव के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भरपुरा चौराहे से वांछित थानापुर गांव निवासी राजू पटेल को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार