रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ‘ख़ास’ समाजहित में कर रहा सराहनीय कार्य: सईदा सायरा
लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ‘ख़ास’ के नये सत्र 2021-22 की प्रथम बोर्ड व क्लब मीटिंग का आयोजन क्लब अध्यक्षा रोट सईदा सायरा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्षा रोट सईदा सायरा को पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी का अभिवादन करते हुये अध्यक्षा ने कहा कि रोटरी क्लब …
लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ‘ख़ास’ के नये सत्र 2021-22 की प्रथम बोर्ड व क्लब मीटिंग का आयोजन क्लब अध्यक्षा रोट सईदा सायरा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्षा रोट सईदा सायरा को पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी का अभिवादन करते हुये अध्यक्षा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ‘ख़ास’ समाजहित में सराहनीय कार्य कर रहा है। कोरोनाकाल में क्लब ने प्रभावित लोगों तक हरंसभव मदद पहुंचाने का कार्य किया। सामाजिक कार्यों में क्लब अग्रणी भूमिका निभाता है।
क्लब सेवा को ही धर्म मानकर कार्य करता है। नवनियुक्त अध्यक्षा ने कहा कि क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और जरूरतमंदों की मदद के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे और क्लब के सभी पदाधिकारी प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि क्लब नियमित चिकित्सा शिविर लगाना जारी रखेगा। साथ ही, प्रौढ़ शिक्षा शिविरों के अलावा वृद्धों,असहायों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी प्रॉजेक्ट चलाएगा।
उक्त बैठक में कोविड नियमों का पालन करते हुये क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में कॉलर एक्सचेंज का कार्यक्रम हुआ जिसमे पूर्व क्लब अध्यक्ष रोटे.सुबोध सहाय ने रोटेरियन सईदा सायरा को कॉलर पहना कर वर्तमान सत्र का कार्यभार सौंपा। उक्त क्लब बैठक में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की तिथि निर्धारण व रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में रोटे.अनिल कुमार निगम, रोटे अनिकेत एनी, रोटे सुलभ श्रीवास्तव, रोटे आदित्य अग्रवाल,रोटे लखन सिंह यादव, आरती निगम,अर्चना यादव उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन क्लब सचिव रोटे सुधाम चांदवानी ने कर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
