बरेली: परीक्षा फार्म न जमा करने के आदेश से मची हलचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भरे हुए परीक्षा फार्म को परिसर में जमा करने पर रोक लगाने के आदेश से कर्मचारियों में खलबली मच गई है। कई कर्मचारी परेशान हैं, कि फार्म जमा करने पर रोक क्यों लगाई गई है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि इस रोक …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भरे हुए परीक्षा फार्म को परिसर में जमा करने पर रोक लगाने के आदेश से कर्मचारियों में खलबली मच गई है। कई कर्मचारी परेशान हैं, कि फार्म जमा करने पर रोक क्यों लगाई गई है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि इस रोक से महाविद्यालयों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और दूसरी तरफ सभी तरह के कार्य ऑनलाइन करने की भी तैयारी शुरू हो गई है।

अभी तक सभी तरह के भरे हुए परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा किए जाते थे। इन फार्म को एक साल तक संभाल कर रखा जाता था ताकि फार्म भरने में किसी तरह की समस्या होने पर दूर किया जा सके। शनिवार को आदेश दिया गया कि अब जो भी फार्म भरे जाएंगे, वह महाविद्यालय में ही रखे जाएंगे। फार्म भरने में किसी भी तरह की कमी की जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। ऐसे में विश्वविद्यालय के कर्मचारी परेशान हो गए हैं।

कुछ दिन पहले कुलपति ने भी निर्देश दिए थे कि सभी तरह के काम ऑनलाइन ही किए जाएंगे। सभी तरह के फार्म भी वेबसाइट पर उपल्बध होंगे। भविष्य में प्रयास होगा कि किसी भी छोटे काम के लिए महाविद्यालयों के कर्मचारियों, छात्रों व अन्य को विश्वविद्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। इसी के तहत परीक्षा फार्म महाविद्यालय में ही सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार