बिजनौर : छेड़छाड़ के आरोपी को भरी पंचायत में पीटा, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

/किरतपुर, अमृत विचार। युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को परिजनों ने अपने घर बुलाकर भरी पंचायत में पिटाई कर अपमानित किया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक …

/किरतपुर, अमृत विचार। युवती से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को परिजनों ने अपने घर बुलाकर भरी पंचायत में पिटाई कर अपमानित किया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अपनी बिरादरी की ही युवती के साथ आते-जाते छेड़छाड़ करता था। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी व उसके परिवार वालों को कई बार बुलाकर समझाया। किंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना को लेकर लड़की पक्ष द्वारा अपने घर पर बिरादरी की पंचायत बुलाई गई।

भरी पंचायत में युवक को छेड़छाड़ का आरोपी मानते हुए उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही अपमानित करते हुए उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वहीं दूसरी ओर आरोपी युवक के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 जुलाई 2021 को उसके 25 वर्षीय पुत्र को शाम लगभग साढ़े चार बजे पडोस के ही सजातीय व्यक्ति द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध में अपने घर पर बुलाकर मारपीट एवं अपमानजनक हरकत की गयी।

युवक व उसके परिवार को समाज में अपमानित करने की नीयत से घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आनन-फानन में हरकत में आई पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दो पंचों को गिरफ्तार कर लिया। पंचायत में मौजूद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस भर्ती में गठित की गई है।

संबंधित समाचार