गाजियाबाद: मां ने दो बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी, जानें क्या थी वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से आज सोमवार को एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने बीते रविवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी फिर उनसे भी खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की रात एक महिला ने अपने …

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से आज सोमवार को एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने बीते रविवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी फिर उनसे भी खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार की रात एक महिला ने अपने करीब सवा माह के दुधमुंहे बेटे और 5 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर महिला ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गृहक्लेश के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। महिला का परिवार गाजियाबाद की उत्तरांचल कॉलोनी में रहता है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोनी सीओ अतुल सोनकर ने बताया कि नई दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल से रविवार रात एक मेमो गाजियाबाद पुलिस के पास आया। इसके अनुसार, दो बच्चे व एक महिला मृत अवस्था में हॉस्पिटल में लाए गए थे। मृतका की पहचान प्रिया दहिया (25) पत्नी अरविंद मलिक और उनके दो बच्चों के रूप में हुई। बेटी की उम्र (5) साल और बेटे की उम्र करीब सवा महीना है।

पुलिस ने मृतका के पति अरविंद मलिक से फोन पर बातचीत की। अरविंद ने बताया कि रविवार रात पत्नी प्रिया ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। सीओ के मुताबिक कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच की जा रही है। मगर पूरे इलाके में यही चर्चा है कि आखिरकार एक मां ने ही अपने दो मासूमों को मौत के घाट क्यों उतार दिया?

संबंधित समाचार