हरदोई: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हरदोई। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सांडी पुलिस को शराब तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सांडी तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। इस दौरान कार से पन्द्रह पेटी शराब बरामद की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया …
हरदोई। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान सांडी पुलिस को शराब तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सांडी तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। इस दौरान कार से पन्द्रह पेटी शराब बरामद की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सांडी कोतवाली के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा सांडी तिराहा पर चैकिंग के दौरान एक यूपी 85 एक्स 5868 स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। जिसमें पन्द्रह पेटी अवैध शराब, 68 क्यूआर कोड स्टीकर व 26 ढक्कन बरामद हुए। इस दौरान विवेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम नोनखारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं कौशलपाल सिंह पुत्र नीलकण्ठ निवासी ग्राम चौधकपुर थाना सांडी व हाल पता हुसैनपुर थाना सांडी मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह यादव ने बताया कि फरार अभियुक्त कौशल पाल पुत्र नीलकंठ के खिलाफ पहले से ही कई थानों में मामले दर्ज हैं।
