रुद्रपुर: टोक्यो ओलंपिक में खेलेंगे शहर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार
रुद्रपुर, अमृत विचार। टोक्यो ओलम्पिक में रुद्रपुर के युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का चयन होने पर रूद्रपुर के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हर्षोल्लास के साथ विधायक राजकुमार ठुकराल व कुमांऊ विश्व विद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. नागेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नागरिक अभिनंदन किया। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। टोक्यो ओलम्पिक में रुद्रपुर के युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का चयन होने पर रूद्रपुर के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हर्षोल्लास के साथ विधायक राजकुमार ठुकराल व कुमांऊ विश्व विद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. नागेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नागरिक अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल व डॉ. शर्मा ने शाॅल ओढाकर और माल्यार्पण कर मनोज सरकार को तलवार भेंट की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि मनोज सरकार उत्तराखण्ड राज्य व भारत की धरोहर है। डॉ. नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि मनोज सरकार के चयन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा हुआ है। वह युवाओं के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय हैं। इस दौरान पवन सहगल, भूपेश दुम्का, राजेन्द्र कुमार, सूर्य प्रकाश जलाल, जय प्रकाश, राज सिंह राणा, प्रगति दुम्का, दिव्या गोस्वामी, रानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुराज सिंह,कमल सिंह,पूर्व पार्षद गोविन्द राय, रविन्द्र धर, काशीनाथ हाजरा, श्याम सरकार, संतोष सरकार आदि मौजूद रहे।
अर्जन अवार्डी मनोज के ओलंपिक में चयन पर किया गया सम्मानित
अर्जुन अवार्डी रुद्रपुर के मनोज सरकार के टोक्यो ओलंपिक में चयन पर मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने नगर निगम सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मनोज सरकार का जोरदार अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि होनहार मनोज सरकार ने न सिर्फ उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। यहां पार्षद सुशील चौहान, अम्बर सिंह, प्रमोद शर्मा ,शैलेन्द्र रावत, राजेश जग्गा, प्रमोद शर्मा, बबलू सागर, नव कुमार साना, अमलेश कोली, जितेंद्र कुमार यादव, बबिता बैरागी, भुवन गुप्ता, अम्बर सिंह, राकेश सिंह, मानस बैरागी, विनय विश्वास, उमा जोशी, शरद जोशी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
