अयोध्या: पुलिस का खुलासा, चाची ने कराई थी भतीजे की हत्या, …ये थी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बनगवां गांव में गन्ने के खेत मे मिले लहूलुहान शव मामले का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात के खुलासे …

अयोध्या। जनपद के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बनगवां गांव में गन्ने के खेत मे मिले लहूलुहान शव मामले का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रूदौली रितेश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत वारदात का खुलासा किया गया है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात प्रकाश में आई कि मृतक सुनील का अपनी चाची से अवैध सम्बंध था। वह इससे छुटकारा पाना चाहती थी। यही वजह थी कि उसने अपनी बड़ी बहन, बहन के प्रेमी रूदौली निवासी प्रदीप यादव और प्रदीप के भाई मित्रसेन यादव के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी, तयशुदा योजना के तहत सुनील को गन्ने के खेत में बुलाया गया और फावड़ा व खुर्पी से मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना 14 जुलाई की है, मृतक सुनील कुमार पुत्र पन्नालाल शाह ग्राम खड़तरी थाना चिरैया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार का रहने वाला था। जो अपनी चाची के घर आया था।

मृतक के पिता पन्नालाल शाह की तहरीर के आधार पर हत्या मामले में प्रदीप कुमार यादव, मित्रसेन यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। रूदौली पुलिस व सर्विलांस टीम लगातार दबिश देकर व साक्ष्य संकलित करती रही। आरोपी प्रदीप कुमार यादव, मित्रसेन यादव, गीता यादव और संगीता यादव की घटना में संलिप्तता पाई गई। यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सुनील कुमार की हत्या उसकी चाची गीता यादव से नाजायज संबंध होने के कारण हुई। चाची गीता यादव व चाची की बड़ी बहन संगीता यादव, अपने प्रेमी प्रदीप कुमार यादव व प्रेमी के भाई मित्रसेन यादव से मिलकर पूर्व योजनाबद्ध तरीके से सुनील को गन्ने के खेत में ले जाकर फावड़ा व खुरपी से मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस टीम उनके मोबाईल लोकेशन सीडीआर पर लगातार दबिश देती रही। 19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने प्रदीप और मित्रसेन यादव को शुजागंज मार्ग पर बनगांवा मोड़ से तथा गीता और संगीता यादव को कूढ़ासादात तिराहे से 100 मीटर आगे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व खुरपा गन्ने के खेत से अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया। घटना के अनावरण में स्वाट प्रभारी रतन शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार