मुरादाबाद : ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 16 लोग घायल, छात्र की मौत, मचा कोहराम
मुरादाबाद,अमृत विचार। बरेली से मूंढापांडे के बूजपुर गांव आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई, 16 लोग घायल हो गए। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां छात्र …
मुरादाबाद,अमृत विचार। बरेली से मूंढापांडे के बूजपुर गांव आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दसवीं के छात्र की मौत हो गई, 16 लोग घायल हो गए। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां छात्र ने दम तोड़ दिया। उपचार के बाद घायल घर चले गए।
बरेली जनपद के कस्बा सिरौली निवासी 22 लोग मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव बूजपुर आशा स्थित मंदिर पर दर्शन के लिए आ रहे थे। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे। ट्रैक्टर को सिरौली निवासी उदयवीर चला रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे रास्ते में मनकरा मोड पर चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे रोक दिया।
करीब 20 मिनट रुकने के बाद जैसे ही उसने ट्रैक्टर स्टार्ट किया, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिसकर्मियों ने घायलों को मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया। जहां छात्र गिरीश पुत्र भगवान स्वरूप की मौत हो गई। चिकित्सक ने चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक उदयवीर, रामरतन व रामवीर को भर्ती कर लिया गया।
