बकरीद में सामूहिक नमाज़ पर रोक, सावन में मंदिरों में पूजा करने पर भी रहेगी पाबंदी
पटना। कोरोना गाइडलाइन में बिहार के लोगों को बकरीद और श्रावणी मेले से पहले कोई भी नई छूट नहीं मिलेगी। 21 जुलाई को देशभर में लोग बकरीद मनाएंगे। इसी को लेकर प्रशासन ने अपील की है कि इस साल सभी लोग घरों में ही रहकर बकरीद मनाएं। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बकरीद को …
पटना। कोरोना गाइडलाइन में बिहार के लोगों को बकरीद और श्रावणी मेले से पहले कोई भी नई छूट नहीं मिलेगी। 21 जुलाई को देशभर में लोग बकरीद मनाएंगे। इसी को लेकर प्रशासन ने अपील की है कि इस साल सभी लोग घरों में ही रहकर बकरीद मनाएं।
पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बकरीद को लेकर पुलिस अधीक्षक और तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है। डीएम ने बताया कि कोरेना गाइडलाइन का पालन करते हुए बकरीद की नमाज सिर्फ घरों में ही पढ़ी जा सकती है।
शांति समिति की बैठक कर दिशा-निर्देशों को बताएं
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि किसी भी ईदगाह या मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने सभी एसडीओ, बीडीओ और सीओ को निर्देश जारी करते हुए थाना और अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक कर तमाम दिशा निर्देशों को बताने के लिए निर्देश भी दिया है।
पहले सोमवार से ही होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं दूसरी तरफ सावन में लगने वाले मेले पर भी रोक लगाई गई है। कोरोना की गाइडलाइन को देखते हुए सार्वजनिक मेले या समारोह पर अभी पाबंदी जारी रहेगी। साथ ही मंदिरों में कांवर लेकर जाने पर भी रोक है। शिवालयों में पहले सोमवार से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।
बता दें कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच सरकार अभी किसी तरह की छूट देने को तैयार नहीं है। क्योंकि बकरीद के दिन और सावन में काफी भीड़ होती है। ऐसे में अगर इसकी अनुमति दी जाती है तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। यानी फिलहाल कोरोना को देखते हुए जो नियम जारी हैं उसके अलावा बकरीद और सावन में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
