देवरिया: एक फोन कॉल और पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान, जानें क्या है पूरा मामला
देवरिया। देवरिया जिले के बरहज थाने के प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नम्बर पर बनारस से एक महिला ने फोन कर बताया कि उसकी भतीजी शालिनी विश्वकर्मा पत्नी चन्द्रकान्त विश्वकर्मा नि. ग्राम तिवारीपुर थाना बरहज, जनपद देवरिया से उसे जहर खाते हुए व्हाट्सएप पर एक वीडियो बना कर भेजा गया, कृपया उसकी जान बचा लीजिए। उक्त …
देवरिया। देवरिया जिले के बरहज थाने के प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नम्बर पर बनारस से एक महिला ने फोन कर बताया कि उसकी भतीजी शालिनी विश्वकर्मा पत्नी चन्द्रकान्त विश्वकर्मा नि. ग्राम तिवारीपुर थाना बरहज, जनपद देवरिया से उसे जहर खाते हुए व्हाट्सएप पर एक वीडियो बना कर भेजा गया, कृपया उसकी जान बचा लीजिए। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बरहज ने तत्काल ग्राम तिवारीपुर की तरफ क्षेत्र में भ्रमणशील उ.नि, सुमित राय को सूचना से अवगत कराया।
उ.नि. सुमित राय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल जहर खाने वाली महिला के घर पॅहुचे। जहॉ पर घर का मेन गेट बन्द था, आवाज लगाने पर कोई नहीं आया। इसके बाद उ.नि. सुमित राय ने बाउन्ड्री वॉल फांद कर घर में प्रवेश किया, जहां पर एक वृद्ध महिला व पुरूष छत पर दिखाई दिये, जिनसे पूछने पर बताये कि वह अपने कमरे में है, तत्काल उप निरीक्षक कमरे को खोलकर अन्दर से महिला को निकाला एवं हमराहियों तथा स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया।
जहां पर चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज करने के उपरान्त उसे खतरे से बाहर बताते हुए, अग्रिम इलाज के जिला चिकित्सालय देवरिया भेजा गया। उ.नि. सुमित राय की तत्परता से महिला शालिनी उपरोक्त की जान बचा ली गयी। पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
