अमेठी: पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने दो तस्करो को दस किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मोहनगंज अमेठी पुलिस के अनुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में …

अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने दो तस्करो को दस किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मोहनगंज अमेठी पुलिस के अनुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत मंगलवार 20 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय थाना मोहनगंज ने टीम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक स्कूटी यूपी 36 एल 4265 पर सवार दो अभियुक्त रामचन्दर पुत्र रामसेवक नि. पूरे गोसाईं मजरे सुजानपुर थाना गौरीगंज व राजकुमार पुत्र जग्गू नि. पुरे महतो मजरे सुजानपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को गंगागढ़ के पास से समय करीब 7:10 बजे प्रात: गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्तों के कब्जे से एक बोरी में 10 किग्रा. अवैध गांजा बरामद हुआ। स्कूटी के कागज मांगने पर दिखा न सके। गिरफ्तार अभियुक्त रामचन्दर व राजकुमार के कब्जे से 10 किग्रा. अवैध गांजा बरामद हुआ जिसमें पुलिस ने मु.अ.सं. 241/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी। स्कूटी यूपी 36 एल 4265 (207 एमवी एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है ।

गाँजा तस्करो को पकड़ने में प्र.नि. भरत उपाध्याय तथा उ.नि. देवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सर्वेश यादव, वीर प्रताप, धर्मेन्द्र यादव का सराहनीय योगदान रहा मोहनगंज पुलिस ने 10 किलो गांजा कीमत जिसकी कीमत पांच लाख रुपए के साथ पकड़े गये दो तस्करो को जेल भेज दिया है ।

संबंधित समाचार