अमेठी: ब्लॉक प्रमुखों समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जनपद के सभी 13 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिसके लिए अमेठी प्रशासन ने सभी 13 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए 13 नोडल ऑफीसर बनाए थे। सभी नोडल अफसर ने ब्लॉक पर पहुंच कर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख …

अमेठी। अमेठी जनपद के सभी 13 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिसके लिए अमेठी प्रशासन ने सभी 13 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने के लिए 13 नोडल ऑफीसर बनाए थे। सभी नोडल अफसर ने ब्लॉक पर पहुंच कर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को शपथ दिलाया इसके उपरांत ब्लॉक प्रमुखों ने अपने क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एक तरफ जहां जिले के संग्रामपुर ब्लॉक में जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी स्वयं उपस्थित रहे।वही तिलोई विकास खण्ड में तिलोई उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने तिलोई ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई, उसके बाद ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय पर जश्न का महौल,लोगों ने जम कर खेली गयी होली,एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी गयी बधाई।मंच से संबोधन के दौरान विधायक मंयकेश्वर शरण सिंह हुये भावुक। इस मौके पर तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह,खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।जगदीशपुर में ब्लाक प्रमुख अंजली सिंह ने ब्लाक प्रमुख पद की गोपनीयता की शपथ ली।इस मौके पर जगदीशपुर विधायक प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी, आदि मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार