आजम खान का कुशलक्षेम जानने पहुंचे अखिलेश, भाजपा पर बोला हमला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए संसद सत्र छोड़ कर सीधे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, फिर वहां से मेदांता हॉस्पिटल गए। मेंदाता अस्पताल में भर्ती आजम खान के …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए संसद सत्र छोड़ कर सीधे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, फिर वहां से मेदांता हॉस्पिटल गए। मेंदाता अस्पताल में भर्ती आजम खान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अखिलेश के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।
अखिलेश यादव ने डाक्टरों से आजम खान के बेहतर और जल्द इलाज के संदर्भ में परामर्श भी किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आज़म खां के साथ घोर अन्याय किया है और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय से इंसाफ की उम्मीद है। भाजपा सरकार जनादेश का अपमान कर रही है। फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार‘ का घोर उल्लंघन है।
