बरेली: सैलानी रोड बाजार में बचा जा रहा था ‘बकरा’, कार से पहुंचे चार लोग और फिर… धांय धांय धांय
बरेली, अमृत विचार। सैलानी में बकरा खरीदने को लेकर मामूली विवाद के बाद सोमवार रात दबंगों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दबंगों की गोली से बाजार में खरीदारी करने आया एक अधेड़ घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार …
बरेली, अमृत विचार। सैलानी में बकरा खरीदने को लेकर मामूली विवाद के बाद सोमवार रात दबंगों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। दबंगों की गोली से बाजार में खरीदारी करने आया एक अधेड़ घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी रोड स्थित मुन्ना खां के नीम के पास सोमवार देर रात बकरीद को लेकर बकरों की खरीदारी हो रही थी। फाइक इन्क्लेव निवासी नदीम, चांद, खतीब और आमिर अपनी कार से वहां पर बकरा खरीदने आए थे। इसी दौरान चारों का किसी बात को लेकर मुन्ना खां निवासी महताब से विवाद हो गया। चारों ने पहले तो उसे धमकाया और फिर तमंचे निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
एक गोली कटरा चांद खां निवासी 50 वर्षीय आरिफ के लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ जुटी तो आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी जिस कार से वहां आए थे, उस कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बकरा खरीदने को लेकर बारादरी के सैलानी में फायरिंग हुई थी। गोली लगने से एक घायल हुआ है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ईद को लेकर अलर्ट, बैरिकेडिंग कर तैनात रहेगी पुलिस
ईद को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट है। एसएसपी ने सभी चौकी इंचार्ज से लेकर बीट के सिपाहियों को खुराफातियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही हर धार्मिक स्थल पर पुलिस तैनात की जाएगी। ईद पर किसी तरह का विवाद ना हो इसलिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस को तैनात किया है। इसके साथ ही शहर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इससे भीड़ जुटने पर रोक लगाई जाएगी साथ ही तेज रफ्तार वाहन फर्राटा नहीं भर सकेंगे।
खुले में किसी तरह न करें कुर्बानी
एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि ईद का त्योहार अपने घरों पर रहकर ही बनाए। साथ ही खुले में किसी तरह की कुर्बानी न दे। न ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी दें। इसके साथ ही खुराफातियों से निपटने के लिए पीएसी और आरएएफ को रिर्जव में रखा गया है। वहीं खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पुलिस ने कुछ लोगों के मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लिया है। साथ ही उनके ऊपर नजर भी रखी जा रही है।
