उन्नाव: फंदे से लटका मिला युवक का शव, सदमें में परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के टिकरी पदमरा गांव स्थित ननिहाल में रह रहे युवक का शव छत में लगी धन्नी में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। युवक का शव लटकता देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक पुरवा …

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के टिकरी पदमरा गांव स्थित ननिहाल में रह रहे युवक का शव छत में लगी धन्नी में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। युवक का शव लटकता देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक पुरवा कोतवाली क्षेत्र के परौरी गांव में रहने वाले बबलू 35 पुत्र इंद्र प्रकाश बीते दो दशक से अपने ननिहाल अचलगंज थाने के टिकरी पदमरा गांव में रह रहा था।

सोमवार की शाम करीब साढ़े छः बजे हड़हा गांव में लगने वाली बाजार में सब्जी की खरीद फरोख्त के लिए गया था। जहां से वापस घर लौटा और कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने देखा तो शव छत के कुंडे से फांसी पर लटक रहा था। परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी का पांच साल पूर्व आग से जल कर मौत हो गई थी। मृतक बब्लू 13 वर्षीय पुत्र सचिन के साथ घर पर रहता था।

जानकारी के मुताबिक पिता के बाजार जाने के बाद पुत्र सचिन घर के बाहर खेलने चला गया था। वापस लौट कर पिता को लटका देख रोता चिल्लाता बाहर आया और पड़ोसियों को घर के अंदर ले गया लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच हल्का प्रभारी रामजीत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की मौत से परिजन रो रोकर आहत है।

संबंधित समाचार