अयोध्या: एडीजी ने राम जन्मभूमि की सुरक्षा पर की बैठक, किया यह बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सूबे की राजधानी लखनऊ में पकड़े गए दो आतंकियों के खुलासे के बाद श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर मंथन तेज हो गया है। मंगलवार को एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने रामनरी अयोध्या में पहुचंर समीक्षा बैठक की और कहा कि सुरक्षा सख्त होगी पर दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने पाएगी। …

अयोध्या। सूबे की राजधानी लखनऊ में पकड़े गए दो आतंकियों के खुलासे के बाद श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर मंथन तेज हो गया है। मंगलवार को एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने रामनरी अयोध्या में पहुचंर समीक्षा बैठक की और कहा कि सुरक्षा सख्त होगी पर दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने पाएगी। मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि स्थाई सुरक्षा समिति की एक होटल में समीक्षा बैठक हुई।

जिसमें कई अहम फैसले लिए गए, बैठक के बाद एडीजी सुरक्षा बी.के. सिंह ने बताया कि इस बैठक पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। उन्होंने कहा कि इस समय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चल रहा है और मौके को देखने के बाद सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं । कहा कि श्री राम मन्दिर के निर्माण कार्य से समय समय पर परिस्थितियों में भी परिवर्तन आया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है बगैर समझौता के राम मंदिर का निर्माण चलता रहेगा और श्रद्धालु निर्बाध दर्शन भी करते रहेंगे । एडीजी सुरक्षा बी.के सिंह ने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त रही है जितने भी इनपुट मिलने पर सब को संज्ञान में लिया जाता है। प्रयास है कि मन्दिर निर्माण के साथ सुविधा जनक दर्शन की भी व्यवस्था चलती रहे। इस बैठक में सीआरपीएफ , पीएससी के अधिकारी समेत खुफिया तंत्र के भी अधिकारी मौजूद रहे साथ ही रेंज के आईजी व जनपद के जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार