‍Bollywood: सलमान खान ने शुरू की Tiger 3 की ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म Tiger 3 के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। ‘टाइगर 3’ की शूटिंग मुंबई में 23 जुलाई से दोबारा शुरू होने वाली है। …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म Tiger 3 के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। ‘टाइगर 3’ की शूटिंग मुंबई में 23 जुलाई से दोबारा शुरू होने वाली है। शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान ने फिल्म के लिए कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना जिम में वर्कआउट वाला एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यह पता चल रहा है कि वह अपनी अगली फिल्म Tiger 3 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है कि यह आदमी टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है।”गौरतलब है कि टाइगर 3, वर्ष 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर संस्करण की तीसरी कड़ी है। टाइगर 3, वर्ष 2022 में रिलीज हो सकती है।

इसे भी पढ़ें…

ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘मस्तानी’ पर रिलीज होगी फिल्म ‘जिहाद’

संबंधित समाचार