रोमांचक और अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हूं : भूमि शेट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कन्नड फिल्म ‘इक्कत’ के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली अदाकारा भूमि शेट्टी ने कहा कि वह रोमांचक और अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं। शेट्टी दक्षिण भारतीय टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा हैं। लंबे समय तक चले धारावाहिक ‘निन्ने पेल्लाडता’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। कर्नाटक के उडुपी जिले में तटीय शहर …

नई दिल्ली। कन्नड फिल्म ‘इक्कत’ के साथ अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाली अदाकारा भूमि शेट्टी ने कहा कि वह रोमांचक और अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं। शेट्टी दक्षिण भारतीय टेलीविजन का लोकप्रिय चेहरा हैं। लंबे समय तक चले धारावाहिक ‘निन्ने पेल्लाडता’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

Bhoomi Shetty: Biography, Boyfriend, Height, Family, Age, Movies & Much More

कर्नाटक के उडुपी जिले में तटीय शहर कुंडापुरा से नाता रखने वाली 23 वर्षीय अदाकारा ‘बिग बॉस’ के कन्नड संस्करण में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘इक्कत’ इन दिनों ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित की जा रही है। शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”मैं सीमाओं में नहीं बंधना चाहती। मैं फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार करना चाहती हूं, जो लोगों को प्रेरित करें।

Bhoomi Shetty returns to the Telugu small screen - Times of India

मैं हर तरह के किरदार करने को तैयार हूं इसलिए खुद को किसी लीक में बांधना नहीं चाहती।” फिल्म ‘इक्कत’ का निर्देशन ईशम और हसीन खान ने किया है। फिल्म में अभिनेता नागाभूषण भी हैं। ‘इक्कत’ कन्नड भाषा का शब्द है जिसका मतलब ”कठिन स्थिति” है। फिल्म के बारे में बात करते हुए शेट्टी ने कहा, ” मुझे लगता है कि हर भारतीय जोड़ा फिल्म में दिखाई परिस्थिति से खुद को जोड़ पाएगा। यह एक मनोरंजक फिल्म है और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।”

संबंधित समाचार