योगी के मंत्री ने मुनव्वर राना पर किया पटलवार, कहा- प्रदेश ही नहीं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी की योगी सरकार आदित्यनाथ सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मशहूर शायर मुनव्वर राना पर पटलवार करते हुए बड़ा हमला बोला है। बीते मंगलवार को सूबे के बलिया जनपद में मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा कि मुनव्वर राणा जैसे लोगों को सिर्फ प्रदेश ही नहीं देश भी छोड़कर जाना होगा। इसके साथ …

बलिया। यूपी की योगी सरकार आदित्यनाथ सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मशहूर शायर मुनव्वर राना पर पटलवार करते हुए बड़ा हमला बोला है। बीते मंगलवार को सूबे के बलिया जनपद में मंत्री आनंद स्वरूप ने कहा कि मुनव्वर राणा जैसे लोगों को सिर्फ प्रदेश ही नहीं देश भी छोड़कर जाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोग जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, वे एनकाउंटर में मारे जाएंगे। मंत्री ने कहा कि योगी राज में अभी तक इस्लामिक माफियाओं की 1200 करोड़ की संपत्ति जब्त कर उन्हें जेल में डाला गया है।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में शुक्ला ने कहा कि मुनव्वर राणा उन मुसलमानों में से एक हैं जो 1947 के बंटवारे के समय भारत में थे। अब वे देशी के खिलाफ साजिश रचने और उसे तोड़ने वाले गैंग में शामिल हो गए हैं। बता दें पिछले दिनों मुनव्वर राणा ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दुबारा मुख्यमंत्री बनते हैं तो वे प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।

मायावती और प्रियंका पर भी निशाना
मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी निशाना साधा। शुक्ला ने कहा कि पहले मायावती अयोध्या में राम मंदिर पर कांशीराम के दिए गए बयान पर माफ़ी मांगें। उन्होंने कहा कि मायावती दिन में सपने देख रही हैं। ब्राह्मण सिर्फ बीजेपी के साथ है। प्रियंका गांधी को उन्होंने राजनीतिक पर्यटक करार देते हुए कहा कि डेढ़ साल बाद तीन दिन के बाद आई और मौसम व बारिश का लुत्फ़ लेकर चली गईं।

संबंधित समाचार