सहारनपुर: नगरायुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लोगों ने सराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारन पूर जिले में ईद उल अजहा के मौके पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था एकदम चाक चौबंद रही। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को उलेमाओं और मुस्लिम पार्षदों ने खूब सराहा है। जामा मस्जिद …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारन पूर जिले में ईद उल अजहा के मौके पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था एकदम चाक चौबंद रही। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को उलेमाओं और मुस्लिम पार्षदों ने खूब सराहा है। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने तारीफ करते हुए इस साल की सफाई व्यवस्था को पिछले सालों की अपेक्षा और बेहतर बताया है। ईद उल अजहा पर पूरे शहर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रही।

सभी सफाई कर्मचारी सुबह पांच बजे से ही सफाई कार्य में जुट गए थे। सभी मस्जिदों और चौराहों-तिराहों सहित पूरे शहर में चूने और मेलाथियान का छिड़काव किया गया। निगम द्वारा सफाई व्यवस्था व अपशिष्ट उठान के लिए खास इंतजाम करने के अलावा अपने पूरे संसाधन झोंक दिए थे। निगम द्वारा सफाई, कूड़ा तथा अपशिष्ट उठान के लिए 13 ट्रक, 40 टैम्पो, पांच जेसीबी, तीन पोकलेन, एक डोजर, 3 लोडर, 10 ट्रैक्टर ट्राली, 350 रेहडे़ और करीब दो हजार कर्मचारियों के अलावा 40 टैंपो अतिरिक्त लगाए गए थे।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह भी सुबह सात बजे ही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने शहर में निकल पडे़ थे। उन्होंने दो बार पूरे शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को पूरी तरह सफाई पर ध्यान रखने के अलावा अपशिष्ट का तुरंत उठान, व रेहड़ो आदि में उसे ढककर ले जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगरायुक्त ने बूढ़ी माई चौक, जेबीएस कॉलेज, रायवाला चौक, मंडी समिति रोड, पुरानी मंडी, इस्लामिया कालेज रोड, चिलकाना रोड, खत्ताखेड़ी, जामा मस्जिद, ढोली खाल, अरबी मदरसा, बेहट रोड, नयी बस्ती व 62 फुटा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।

इस दौरान नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी और उनकी टीम मौजूद रही। नगर निगम की सफाई व्यवस्था से मुस्लिम उलेमा और पार्षदों के अलावा अन्य लोग भी काफी खुश नजर आए। मदरसा मजाहिर उलूम रजि. के मौलाना साजिद व जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने खुले मन से तारीफ करते हुए कहा कि निगम की सफाई व्यवस्था बहुत शानदार रही है,बल्कि पिछले सालों की अपेक्षा और बेहतर रही है। उन्होंने इसके लिए मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी व समस्त सफाई निरीक्षकों और कर्मचारियों का आभार जताया।

वार्ड 43 के पार्षद मंसूर बदर, वार्ड 51 के शहजाद, वार्ड 67 के शहजाद मलिक, वार्ड 28के पार्षद प्रतिनिधि आसिफ अंसारी, वार्ड 49 के पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी ने भी निगम की सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा सुबह से कर्मचारी सफाई कर्मचारी जुट गए थे और शाम तक लगे रहे। सभी पार्षदों ने शानदार सफाई व्यवस्था के लिए मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल सहित पूरे निगम कर्मचारियों का आभार जताया। इसके अतिरिक्त इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स कालेज के प्रबंधक शिराज आलम व काष्ठ निर्यातक मौ.जुनैद ने भी सफाई व्यवस्था की तारीफ की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म