बरेली: महिला को है पति की तलाश… जेवर-नकदी और मोबाइल स्विच ऑफ, जाने क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो साल तक पत्नी के साथ रहने के बाद पति उसके जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पत्नी को आशंका है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उसके साथ ही छिपकर रह रहा है। बारादरी थाना क्षेत्र के सीतापुर चौराहा निवासी अंजू ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी …

बरेली, अमृत विचार। दो साल तक पत्नी के साथ रहने के बाद पति उसके जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पत्नी को आशंका है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। उसके साथ ही छिपकर रह रहा है।

बारादरी थाना क्षेत्र के सीतापुर चौराहा निवासी अंजू ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी मोहल्ले के ही युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज के लिए परेशान करने लगे। उससे 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग की। इससे परेशान होकर पति-पत्नी किराये के मकान में रहने लगे।

अंजू का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। उसे भूखा रखता था। 8 जुलाई को अंजू काम पर गई थी। लौटी तो देखा कि पति घर पर नहीं है। घर में रखी नकदी और उसका जेवर भी गायब था। पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। महिला चार दिनों से उसकी तलाश कर रही है।

महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव