अफगानिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, ट्वीट कर दी जानकारी
काबुल। अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त आतंकवादी को मंगलवार को समांगन प्रांत में हिरासत में लिया गया। A #Pakistani terrorists was arrested by ANDSF in #Samangan province …
काबुल। अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त आतंकवादी को मंगलवार को समांगन प्रांत में हिरासत में लिया गया।
A #Pakistani terrorists was arrested by ANDSF in #Samangan province yesterday.
The terrorist entered #Afghanistan with a Fake Immigration Card to kill Afghans and carry out terrorist activities. pic.twitter.com/2vU7YECmSB— Fawad Aman (@FawadAman2) July 21, 2021
यह आतंकवादी अफगानिस्तानियों की हत्या करने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से फर्जी आव्रजन कार्ड के साथ अफगानिस्तान में दाखिल हुआ था। गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकवादी की गिरफ्तारी उसी दिन हुई है जब ईद की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट हमले किये गये थे। अफगानिस्तानी सरकार पहले भी कई बार पाकिस्तान पर तालिबानी आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाती रही है।
