पीलीभीत: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जहानाबाद (पीलीभीत), अमृत विचार। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर शाम को अमरिया की ओर से बाइक से आ रहे दो युवकों की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस …
जहानाबाद (पीलीभीत), अमृत विचार। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर शाम को अमरिया की ओर से बाइक से आ रहे दो युवकों की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दी।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाते समय युवक सलमान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे घायल युवक तस्लीम ने बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतक के पिता बरेली के नबावगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यासीननगर निवासी नजमुल हसन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक मोहम्मद सगीर निवासी ग्राम अकबरगंज थाना जहानाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दोनों युवक कोतवाली नवाबगंज (बरेली) के मोहल्ला यासीननगर के रहने वाले हैं। अचानक हुई मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोगों ने बताया कि तस्लीम व सलमान दिल्ली में रहकर फेरी का काम करते थे। वह दो दिन पहले ही ईद मनाने के लिए घर आए थे। अमरिया क्षेत्र में रहने वाले किसी युवक के ऊपर उनके पैसे आ रहे थे।
