बरेली: मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक डीआरएम ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने मुरादाबाद से शाहजहांपुर स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। डीआरएम स्पेशल ट्रेन बरेली जंक्शन पर भी दो मिनट के लिए रुकी मगर कुछ स्टाफ के चढ़ने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। इसके बाद उन्होंने आंझी शाहबाद स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। आंझी …

बरेली, अमृत विचार। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने मुरादाबाद से शाहजहांपुर स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। डीआरएम स्पेशल ट्रेन बरेली जंक्शन पर भी दो मिनट के लिए रुकी मगर कुछ स्टाफ के चढ़ने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। इसके बाद उन्होंने आंझी शाहबाद स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। आंझी शाहाबाद स्टेशन पर एक पूरी रैक की लोडिंग/अनलोडिंग के लिए लाइन नंबर 4 को पीपीपी मॉडल से गुड्स शेड के तौर पर विकसित किया जाना है। जहां किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा भी की और संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर गुरुवार से 28 जुलाई तक होने वाले प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग समेत यार्ड रिमॉडलिंग के कार्यों की तैयारियों का अवलोकन किया। जिसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए। उनके साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल अभियंता-3, वरिष्ठ मंडल संकेत और दूरसंचार अभियंता-सी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता टीआरडी मौजूद रहे।

नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 18 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 22 से 28 जुलाई तक ब्लॉक रहेगा। इस वजह से इस रूट की 18 ट्रेनों को इस अवधि में अलग-अलग तारीखों के लिए निरस्त किया गया है। जबकि 9 ट्रेन इस अवधि में रूट बदल कर चलाई जाएंगी। 3 ट्रेन री-शेड्यूल की जाएंगी। जबकि 3 ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग समय के लिए रे-गुलेट किया जाएगा।

  • गाड़ी संख्या 04307 प्रयाग-बरेली 26 जुलाई को,
  • 04308 बरेली-प्रयाग 27 जुलाई,
  • 04235 वाराणसी-बरेली 26 जुलाई,
  • 04236 बरेली-वाराणसी 27 जुलाई।
  • 05011 लखनऊ-चंडीगढ़ 24 से 27 जुलाई,
  • गाड़ी संख्या 05012 चंडीगढ़-लखनऊ 25 से 28 जुलाई,
  • 04265 वाराणसी-देहरादून 24 से 27 जुलाई,
  • 04266 देहरादून-वाराणसी 25 से 28 जुलाई को निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला रूट

  • 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ 24 से 27 जुलाई तक अपने निर्धारित रूट की जगह गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।
  • 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी 27 जुलाई को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।
  • 03152 जम्मूतवी-कोलकाता 24 जुलाई को जम्मूतवी से 180 मिनट रिशेड्यूल की जाएगी।
  • 03151 जम्मूतवी-कोलकाता 26 जुलाई को कोलकाता से 120 मिनट रीशेड्यूल की जाएगी।

संबंधित समाचार