बरेली: बाबूजी धीरे चलना …जरा संभलना, बड़े गड्ढे हैं इन राहों पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिन पहले मुंबई में बारिश के दौरान गड्ढे में समाई कार का वीडियो खूब वायरल हुआ था। बरेली में भी ऐसे ही हालात कभी भी बन सकते हैं। बारिश के बाद कई सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। जलभराव की वजह से यह दिखाई तक नहीं दे रहे। इस कारण वाहन …

बरेली, अमृत विचार। कुछ दिन पहले मुंबई में बारिश के दौरान गड्ढे में समाई कार का वीडियो खूब वायरल हुआ था। बरेली में भी ऐसे ही हालात कभी भी बन सकते हैं। बारिश के बाद कई सड़कों पर गड्ढे हो चुके हैं। जलभराव की वजह से यह दिखाई तक नहीं दे रहे। इस कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।

श्यामगंज पुल के नीचे गड्ढे में जल भराव सड़क बेहाल।

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बावजूद शहर की सड़कों पर बदलाव नजर नहीं आ रहा। बरसात से पहले तो सड़क पर लोग गड्ढों के बीच से निकल ही रहे थे। उस समय भी सड़कों के गड्ढों को नहीं भरा गया। अब तीन की लगातार बारिश से ये गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं।

श्यामगंज पुल के नीचे गड्ढे में जल भराव सड़क बेहाल।

श्यामगंज चौराहे पर सेटेलाइट की ओर जाने वाली सड़क पर इतने गड्ढे हो चुके हैं कि वहां से लोगों का निकलना तक मुश्किल है। बरसात से पहले गड्ढों से बचकर वाहन चालक निकल जाते थे लेकिन बरसात के बाद सड़क पर जलभराव होने से कई बाइक सवार पानी में गिर चुके हैं। इस कारण लोग उस तरफ से वाहन निकालने में डर रहे हैं। इधर, एक साइड से वाहन निकलने के कारण श्यामगंज पर जाम की समस्या भी बन जाती है।

जंक्शन रोड पर बारिश से हुए गडडे।

इसी तरह की समस्या विकास भवन रोड पर मानसिक अस्पताल के सामने है। यहां पर सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसी जगह पर श्यामगंज पुल से आने वाले वाहनों को मोड़ा जाता है जिससे गड्ढे किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं।

सिटी स्टेशन रोड पर बारिश से हुए गडडे।

शहर में ऐसी कई जगह हैं जहां स्थिति काफी खराब है जिसमें सिटी स्टेशन रोड, संजय नगर, खुर्रम गौटियां, जंक्शन रोड आदि मार्गों पर गड्ढे लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर रहे हैं।

श्यामगंज रोड पर लगा जल भराव।

कुछ सड़कों को अमृत योजना के तहत सड़कों को खोदा गया था और कुछ सड़कों पर बजरी उखड़ने के बाद गड्ढे हो गए जिस पर अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि स्मार्ट सड़कें नहीं हमें गड्ढामुक्त सड़कें दे दो जिससे जलभराव होने पर वाहन आसानी से निकल सकें।

संबंधित समाचार