कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में 41,383 नए मामले, 507 लोगों ने गंवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक कोरोना वायरस के 41,383 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,12,57,720 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,09,394 दर्ज की गई और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में यह लगातार दूसरे दिन वृद्धि है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को …

नई दिल्ली। भारत में एक कोरोना वायरस के 41,383 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,12,57,720 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,09,394 दर्ज की गई और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में यह लगातार दूसरे दिन वृद्धि है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 507 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,18,987 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,224 की वृद्धि हुई है। बुधवार को इस महामारी का पता लगाने के लिए 17,18,439 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अभी तक कुल 45,09,11,712 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह लगातार 31वें दिन तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,04,29,339 हो गयी है और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 41.78 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

बीते दिन क्या थी कोरोना की स्थिति
बीते दिन देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,015 नए मामले सामने आए थे। वहीं, अगर मौत के आंकड़ों की बात की जाए तो आज 3,998 मौतें दर्ज हुई थी. हालांकि, मौत के आंकड़ों में इतनी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने के कारण हुई थी। राज्य में 3509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था, जबकि बीते दिन केवल 147 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई थी।

तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकारें तैयार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर देश भर में चिंता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में राज्य सरकारें भी लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं। कई राज्यों की सरकारों का कहना है कि वह तीसरी लहर का सामना करने के लिए पूरा तरह से तैयार हैं. माना जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों को ज्यादा टारगेट करेगी। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े-

जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा, 200 किसान करेंगे विरोध प्रदर्शन

संबंधित समाचार