संभल: नल में करंट उतरने से नहाने गये नमाजी की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। ईद की नमाज पढ़ने जाने के लिये नहाने गये नमाजी की नल में करंट उतरने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक को जमीन पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक की मौत की सूचना पर सीओ गुन्नौर और तहसीलदार के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच …

संभल, अमृत विचार। ईद की नमाज पढ़ने जाने के लिये नहाने गये नमाजी की नल में करंट उतरने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक को जमीन पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। युवक की मौत की सूचना पर सीओ गुन्नौर और तहसीलदार के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी युवक शरीफ (20) बुधवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने के लिए अपने घर में नल पर नहाने गया था। जैसे ही युवक ने नहाना शुरू किया नल में करंट उतर आया और करंट की चपेट में आने से बेहेश होकर जमीन पर गिर गया।

परिजनों ने युवक को बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर युवक को नल के पास से हटाया और फिर उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। करंट से युवक की मौत की सूचना मिलते ही धनारी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश पाठक पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
धनारी। युवक की करंट की चपेट में आने से मौत होने की सूचना पर गुन्नौर तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, सीओ राकेश कुमार के अलावा जेई व एसडीओ घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। हादसे पर दुख जाहिर करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। एसडीओ के आदेश पर जेई ने एयरटेल के टावर पर जा रही एचटी लाइन की सप्लाई को बंद करा दिया है।

ईद की खुशियां मातम में बदलीं
धनारी। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी खुशी के साथ ईद का पर्व मना रहे थे। जबकि ईद के त्योहार पर लोग अपने रिश्तेदारों और संपर्क के लोगों को मुबारकबाद देते हैं। जबकि गुन्नौर के गांव भकरौली में करंट की चपेट में आने से शरीफ (20) की मौत हो गई। मंगलवार की रात को परिवार के साथ सभी लोग बैठकर जहां हर्षोल्लास के साथ ईद की खुशियां मनाने की योजना बना रहे थे वहीं पल भर में बुधवार की सुबह खुशियां मातम में बदल गईं। शरीफ ईद की नमाज अदा करने के लिए नल पर नहाने गया था। नल में करंट आने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार और रिश्तेदारों व मोहल्ले के लोगों की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।

संबंधित समाचार