बदायूं: धान रोपकर घर वापस आ रहा था युवक, रास्ते में पड़ा तालाब और फिर… मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दातागंज/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव डोलापुर में धान रोपने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। धान की रोपाई करके घर वापस आते समय उसका पैर फिसल गया था और वह तालाब में डूब गया। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल …

दातागंज/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव डोलापुर में धान रोपने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। धान की रोपाई करके घर वापस आते समय उसका पैर फिसल गया था और वह तालाब में डूब गया। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा।

गांव निवासी दुर्गपाल (19) पुत्र परशुराम गुरुवार को सुबह के समय खेत में धान रोपने के लिए गया था। दोपहर तक धान की रोपाई करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। वह तालाब के किनारे चल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में गिर गया।

गमगीन परिजन

तालाब गहरा होने की वजह से पानी से बाहर नहीं आ पाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब को बाहर से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों को जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और शव लेकर घर वापस आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

संबंधित समाचार