बिजनौर: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भांडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 39 हजार की नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने कोतवाली शहर में कई स्थानों से चोरी की गई बाइक की घटनाओं का गुरुवार को खुलासा करते हुए 2 अंतराज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर 3925 रुपये की नगदी समेत 10 बाइक और 2 चाकू बरामद किये हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन …

बिजनौर, अमृत विचार। पुलिस ने कोतवाली शहर में कई स्थानों से चोरी की गई बाइक की घटनाओं का गुरुवार को खुलासा करते हुए 2 अंतराज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर 3925 रुपये की नगदी समेत 10 बाइक और 2 चाकू बरामद किये हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने चोरी का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार जनपद में अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर चौराहे के पास से बुधवार की रात्रि करीब 10:30 बजे दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गये चोरों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और 2 चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूरज पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम नवादा थाना हल्दौर व अतुल पुत्र हरी सिंह निवासी मोहल्ला नई बस्ती चमरपेड़ा थाना बिजनौर बताया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर 8 मोटरसाइकिल और बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों से 10 बाइकें चोरी की गई थीं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर राधेश्याम, उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निरीक्षक जर्रार हुसैन, कांस्टेबल अरविंद पवार, शिवकुमार व सचिन कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

संबंधित समाचार