Jammu & Kashmir: जम्मू पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, ले जा रहा था IED सामग्री
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानाचक सेक्टर में पांच किलोग्राम वजन की आईईडी सामग्री ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह शुक्रवार को जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ कनाचक की सीमा पर एक ड्रोन के उड़ने की सूचना के बाद पुलिस …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कानाचक सेक्टर में पांच किलोग्राम वजन की आईईडी सामग्री ले जा रहे ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने यह शुक्रवार को जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ कनाचक की सीमा पर एक ड्रोन के उड़ने की सूचना के बाद पुलिस की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) हरकत में आई और ड्रोन विरोधी रणनीति का इस्तेमाल करते हुए उसे मार गिराया।
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन सीमा के अंदर सात से आठ किलोमीटर अंदर उड़ रहा था, इसके छह बड़े पंख थे और यह एक टेट्रा-कॉप्टर था। उन्होंने बताया कि आईईडी सामग्री को ड्रोन के साथ जोड़ा गया था और प्रतीत होता है कि उपयोग करने से पहले विस्फोटक सामग्री को जोड़कर आईईडी बनाना था।
