बरेली: दहेज की मांग पूरा न होने पर रखते थे भूखा, मारपीट के बाद देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के एक साल बाद ससुरालियों ने नवविवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया और दहेज में 10 लाख की मांग की। मांग पूरी ना होने पर देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शुक्रवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेमनगर की रहने वाली युवती की शादी जून …

बरेली, अमृत विचार। शादी के एक साल बाद ससुरालियों ने नवविवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया और दहेज में 10 लाख की मांग की। मांग पूरी ना होने पर देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शुक्रवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रेमनगर की रहने वाली युवती की शादी जून 2020 में डेलापीर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन सब सही रहा, बाद में महिला के परिवार वालों से 10 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। मांग पूरी ना होने पर महिला को भूखा रखा जाता था।

इसके बाद भी जब ससुरालवालों की मांग पूरी न हुई तो महिला के साथ अक्सर मारपीट की जाने लगी । इसी बीच एक दिन महिला के देवर ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार