उन्नाव: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने उठाया यह बड़ा कदम, परिजनों में मचा हड़कंप
उन्नाव। नगर के कंचन नगर की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। परिजनों ने जब उसे फांसी पर झूलते देखा तो हाहाकार मच गया। लोगो ने पुलिस को सूचना दी, …
उन्नाव। नगर के कंचन नगर की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। परिजनों ने जब उसे फांसी पर झूलते देखा तो हाहाकार मच गया। लोगो ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के प्रेम नगर मोहल्ले की रहने वाली शिखा(38) का विवाह कई वर्षों पहले नगर के कंचन नगर के रहने वाले सोनू तिवारी के साथ हुई थी।
सोनू कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। वह शुक्रवार को नौकरी पर गया था। शिखा ने घर के कमरे में पंखे में फांसी के फंदे से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा तो हाहकार मच गया। आनन फानन में उसके पति को सूचना दी गई। वहीं आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बच्चे आदित्य(13) व अंश(8) हैं। मृतका की मौत से उसके पति व दोनों बेटों का रो-रोकर बेहाल है।
जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत
शुक्लागंज, उन्नाव। जानकारी के अनुसार कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के देवारा खुर्द की रहने वाली संजना(19) पुत्री सीताराम का घर मे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर का असर होने पर उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को जब उसने इसकी सूचना दी तो परिजन उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुँचे। चिकित्सको ने संजना को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से घर मे कोहराम मच गया। पुलिस को जानकारी होने पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
